loading
संस्था का इतिहास

सद्गुरु कबीर वाणी के प्रचार प्रसार में सतगुरु कबीर आश्रम बड़ी खाटू राजस्थान की बृहद भूमिका।
सद्गुरु कबीर के वाणी प्रचार-प्रसार, उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए एवं आधुनिक भारत निर्माण में योगदान के उद्धेश्य से सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू का नीवं पड़ा जिसे राजस्थान सरकार संस्था रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1958 के अंतर्गत संस्था रजिस्ट्रेशन दिनांक 17 सितम्बर 2012 को उप रजिस्ट्रार कार्यालय नागौर (राजस्थान) में किया गया जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर 78 नागौर 2012-13 है। इस संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. महंत श्री नानक दास जी महराज है जो लोक मंगल कल्याणार्थ हेतु द्रुत गति वाले संत हैं। बड़ा ही ओजस्वी तेजस्वी प्रचंड प्रतिभा के प्रखर वक्ता महंत एवं भारत भूषण सम्मान से अलंकृत हैं। सद्गुरु कबीर के विचारों से ओत-प्रोत होकर यह संस्था सन् 2012 से समाज सेवा और पर्यावरण रक्षा, नशामुक्ति अभियान पर लगातार बिना जाति धर्म भेदभाव से परे मानव कल्याण के लिए निःशुल्क सेवा कार्य कर रहा है। राजस्थान सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्यो के दृष्टिगत कई बार सम्मान प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ। पर्यावरण क्षेत्र में देश एवं विदेश में भी वृक्षारोपण का कार्य कर पर्यावरण संरक्षण प्रोत्साहन का कार्य किया है।

विपत्तिकाल में समाज के बीच गरीब बेबस लाचार लोगों को राशन सामग्री से लेकर के चिकित्सा सुविधा, शिक्षा, कपड़ों जैसी विशेष सेवाएं जनसमुदाय को निस्वार्थ सप्रेम भेंट करता आ रहा है चाहे कोरोना काल हो या नोटबंदी...! हर समय लोगों की मदद के लिए यह संस्थान तैयार रहा है। नशामुक्ति अभियान चरित्र निर्माण के लिए विद्यालय, महाविद्यालय तथा अन्य शिक्षा केन्द्रो पर बच्चों को नशामुक्ति एवं अन्य व्यसनों से छुटकारा का संकल्प दिलाया है। समाज में सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता, सद्भावना समभाव के साथ-साथ नशा मुक्ति पर्यावरण सरंक्षण, संगीत कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले युवक युवतियों को विश्व संत कबीर पुरस्कार सम्मान से सम्मानित भी करते हैं। वर्ष 2022 में संविधान क्लब नई दिल्ली में विश्व संत कबीर अवार्ड का आयोजन हुआ था जिसमें पूरे देश से सैंकड़ो बिभिन्न क्षेत्रो में कार्य करने वाले विशिष्टजन भाग लिए थें जिनको राष्ट्र स्तर के गणमान्य लोगों के हाँथो यह अवार्ड दिया गया था। भारतवर्ष में सबसे अच्छा सेवा कार्य करने पर जगतगुरु रामानंदाचार्य जी जगतगुरु शंकराचार्य जी, योग गुरु बाबा रामदेव जी महाराज, महामहिम राष्ट्रपति महोदय, प्रधानमंत्री महोदय, महामहिम राज्यपाल महोदय, केंद्र की कैबिनेट मंत्री महोदय, राज्य की मुख्यमंत्री महोदय, तथा सांसद विधायकों द्वारा अनेकों अनेक धन्यवाद शुभकामना पत्र भेजकर संस्थान की सराहना की है जो गौरान्वित करने विषय है। 21 वीं सदी के अंधाधुंध व्यावसायिक वातावरण में सद्गुरु कबीर के पदचिन्हों चल कर शालीनता, विनम्रता एवं धैर्यता पूर्वक यह संस्था आधुनिक भारत निर्माण में बिभिन्न तरीको से महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है जो काबिलियता एवं निस्वार्थता को दर्शाता है जिसके लिए इस संस्था के संस्थापक अध्यक्ष भारत भूषण संत महंत श्री डॉ. नानक दास जी महाराज के जितनी प्रसंसा की जाए कम है।