Follow us
Header
उद्देश्य | Akhil Bharatiya Kabir Math

उद्देश्य

  • Home
  • उद्देश्य

उद्देश्य परिचय

सद्गुरु कबीर वाणी के प्रचार-प्रसार में सतगुरु कबीर आश्रम, बड़ी खाटू (राजस्थान) की बृहद भूमिका रही है। सतगुरु कबीर के विचारों को समाज तक पहुँचाने और आधुनिक भारत निर्माण में योगदान देने हेतु सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान, बड़ी खाटू की स्थापना की गई।

यह संस्था राजस्थान सरकार के संस्था पंजीकरण अधिनियम, 1958 के तहत दिनांक 17 सितम्बर 2012 को उप पंजीयक कार्यालय, नागौर में पंजीकृत हुई, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर है: 78 नागौर 2012-13

इसके संस्थापक अध्यक्ष डॉ. महंत श्री नानक दास जी महाराज हैं – तेजस्वी, प्रखर वक्ता, भारत भूषण सम्मान से अलंकृत और सद्गुरु कबीर के विचारों से ओत-प्रोत संत, जो जनकल्याण में निरंतर समर्पित हैं।

सेवा के प्रमुख क्षेत्र

  1. नशा मुक्ति अभियान
  2. पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण
  3. सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता
  4. दुर्बल वर्गों को राशन, कपड़े, चिकित्सा और शिक्षा की सेवा
  5. आपदा जैसे कोरोना काल एवं नोटबंदी में सक्रिय सहयोग
  6. विद्यालयों व महाविद्यालयों में नैतिक शिक्षा एवं संकल्प अभियान
  7. युवाओं को विश्व संत कबीर पुरस्कार से सम्मानित करना

संस्था ने राजस्थान सरकार से पर्यावरण क्षेत्र में कई बार सम्मान प्राप्त किया है। वृक्षारोपण और पर्यावरण रक्षा का कार्य देश-विदेश तक विस्तारित हुआ है।

वर्ष 2022 में संविधान क्लब, नई दिल्ली में विश्व संत कबीर अवार्ड का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से चयनित विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

एक नेक पहल

आपका छोटा सा योगदान
किसी ज़रूरतमंद की ज़िंदगी बदल सकता है

अभी दान करें
© Copyright अखिल भारतीय कबीर मठ | Developed By CoderSoftech