Follow us
Header
About ABKM | Akhil Bharatiya Kabir Math

संस्था का इतिहास

  • Home
  • संस्था का इतिहास

संस्था का इतिहास

सद्गुरु कबीर के वाणी प्रचार-प्रसार, उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए एवं आधुनिक भारत के निर्माण में निःस्वार्थ योगदान के उद्धेश्य से अखिल भारतीय कबीर मठ सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू का नीवं पड़ा जिसे राजस्थान सरकार संस्था रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1958 के अंतर्गत संस्था रजिस्ट्रेशन दिनांक 17 सितम्बर 2012 को उप रजिस्ट्रार कार्यालय नागौर (राजस्थान) में किया गया जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर 78 नागौर 2012-13 है। इस संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. महंत श्री नानक दास जी महराज है जो लोक मंगल कल्याणार्थ हेतु द्रुत गति वाले संत हैं। बड़ा ही ओजस्वी तेजस्वी प्रचंड प्रतिभा के प्रखर वक्ता महंत एवं भारत भूषण सम्मान से अलंकृत हैं।

सद्गुरु कबीर के विचारों से ओत-प्रोत होकर यह संस्था सन् 2012 से समाज सेवा और पर्यावरण रक्षा, नशामुक्ति अभियान पर लगातार बिना जाति धर्म भेदभाव से परे मानव कल्याण के लिए निःशुल्क सेवा कार्य कर रहा है। राजस्थान सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्यो के दृष्टिगत कई बार सम्मान प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ। पर्यावरण क्षेत्र में देश एवं विदेश में भी वृक्षारोपण का कार्य कर पर्यावरण संरक्षण प्रोत्साहन का कार्य किया है। विपत्तिकाल में समाज के बीच गरीब बेबस लाचार लोगों को राशन सामग्री से लेकर के चिकित्सा सुविधा, शिक्षा, कपड़ों जैसी विशेष सेवाएं जनसमुदाय को निस्वार्थ सप्रेम भेंट करता आ रहा है चाहे कोरोना काल हो या नोटबंदी...! हर समय लोगों की मदद के लिए यह संस्थान तैयार रहा है।

महंत श्री डॉ. नानकदास जी महाराज प्रमाणपत्र

महंत श्री डॉ. नानकदास जी महाराज प्रमाणपत्र और नवीनतम अपडेट्स जानें

एक नेक पहल

आपका छोटा सा योगदान
किसी ज़रूरतमंद की ज़िंदगी बदल सकता है

अभी दान करें
© Copyright अखिल भारतीय कबीर मठ | Developed By CoderSoftech